देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश, दिनांक 16.07.2026 को डायल 112 द्वारा सूचना दी गयी कि हरिद्वार रोड नगर निगम ऋषिकेश के पास एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है, उक्त सूचना पर चीता 01 कर्मगण तत्काल मौके पर पहुँच तो सडक के किनारे खडे वाहन संख्या UK07CD-9767 डम्पर को हरिद्वार की तरफ से आ रहे ट्रक वाहन संख्या UP11BT-8983 (दूध का ट्रक) की टक्कर लगने से उक्त वाहन UP11BT-8983 का चालक नितिन पुत्र सुक्के सिंह निवासी- ग्राम चुडियाल थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद उत्तर-प्रदेश उम्र- 21 वर्ष घायल होने पर पैर फ्रैक्चर होने पर घायल को जरिये 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया, घायल व्यक्ति का भाई अस्पताल में मौजूद है, वाहन संख्या UK07CD-9767 डम्पर को उचित माध्यम से लाकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बस अड्डा में खडा किया गया, दूध के ट्रक ना चलने की स्थिति में व कोई उचित साधन ना होने के कारण वाहन मौके पर खडा है । अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।






0 Comments