उत्तराखंड

*नगर निगम के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन और पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने किया निरीक्षण*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम के नए बहुमंजिला कार्यालय भवन के तैयार होने से निगम की प्रशासनिक व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ होगी। वहीं, बहुमंजिला पार्किंग शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बढ़ती वाहनों की संख्या के बीच पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने से सड़कों के किनारे अनियोजित तरीके से वाहन खड़े करने की समस्या कम होगी। इससे शहर में यातायात का दबाव घटाने और आमजन को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा निर्माण सामग्री और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने और सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, उपखंड अधिकारी रुपेश चंद्र, जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज त्रिपाठी सहित संबंधित ठेकेदार एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.