देवभूमि जे के न्यूज,डोईवाला, 21 नवंबर।**
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिवादन किया तथा विश्वविद्यालय की ओर से राज्य के विकास में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
भेंट के दौरान डॉ. विजय धस्माना ने राज्यपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में एसआरएचयू की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापरक एवं विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ शैक्षणिक समझौते (एमओयू) भी किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर डॉ. विजय धस्माना ने विश्वविद्यालय की आध्यात्मिक एवं दार्शनिक विरासत के प्रतीक डॉ. स्वामी राम की विश्वविख्यात आध्यात्मिक कृति ‘लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स’ पुस्तक भी राज्यपाल को भेंट की।
डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि एसआरएचयू शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के व्यापक हित में निरंतर कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक सेवा के माध्यम से प्रदेश एवं देश के विकास में योगदान देना है।







0 Comments