उत्तराखंड

*एसआरएचयू में लोकपर्व हरेला पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

देवभूमि जेके न्यूज , 16-July-2026 डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य पर वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चला पर्यावरण संरक्षण…

देवभूमि जेके न्यूज , 16-July-2026 डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य पर वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चला पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।
गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रांगण में चलाए गए पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने किया। उन्होंने सभी को लोकपर्व हरेला की शुभकामानाएं प्रेषित की। डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि लोकपर्व हरेला प्रकृति पूजन व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही मानव जाति का अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह जलवायु परिवर्तन के चलते प्राकृतिक आपदाएं आ रही है यह चेतावनी है कि हम प्राकृतिक संतुलन बनाने की दिशा में कार्य करे।
उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को मूल कर्तव्य समझकर दूसरों को भी जागरुक करें। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. एके. देवरारी, डॉ. ए.शरीफ, डॉ. रेनू धस्माणा, एचपी. उनियाल सहित फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.