देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश-
रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब का दूसरा स्थापना दिवस खांड गौव स्थित एक होटल में मनाया गया जिसमें रो.संजय सकलानी को अध्यक्ष रो .विजय रावत को सचिव और रो.हिमांशु गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया
कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3080 के पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर रो.रवि प्रकाश ऋषिकेश नगर निगम की प्रथम महापौर अनिता ममगाई अध्यक्ष रो.संजय सकलानी सचिव रो.विजय रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर रवि प्रकाश ने रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब को और क्लब की नई टीम को बधाई दी इस मौक़े पर उन्होंने कहा मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है क्लब का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जो जनसेवा की जाती है उसको आगे बढ़ाना है उम्मीद है नए क्लब की नवीन कार्यकारिणी इस कार्य को और बढ़ाने का काम करेगी
पूर्व नगर निगम की अध्यक्ष अनीता महँगाई ने क्लब की ओर से किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना की तो उन्होने कहा कि क्लब द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जो भी पुनीत कार्य किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है
रोटरी ऋषिकेश क्लासिक के नवनियुक्त अध्यक्ष रो.संजय सकलानी ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से तंग लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा में पूर्ण रूप से मदद करना रहेगा उन्होंने कहा की क्लब द्वारा समय समय पर ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे जिसमें ग्राम प्रधानों पंचायत सदस्य व वार्ड पार्षदों की भी मदद ली जाएगी
रोटरी ऋषिकेष क्लासिक के सचिव रो.विजय रावत ने कहा क्लब द्वारा ऋषिकेश व आस पास के क्षेत्रों में प्रतिभावान युवाओं जिन्होंने अपना जलवा बिखेरा है या जो खेल कूद के क्षेत्र में जो भी खिलाड़ी उभर कर सामने आए हैं उन्हें भी क्लब द्वारा जल्द सम्मानित किया जाएगा जिससे उनका और मनोबल बढ़ेगा उन्होंने बताया कि इस तरह के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लब के माध्यम से हर संभव सहायता की जाएगी
अंत में क्लब के सदस्यो द्वारा सभी अतिथियों का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया
इस मौक़े पर ही पूर्व डिस्ट्रिक सचिव रो.पंकज पांडेय असिस्टेंट गवर्नर रो. देवव्रत अग्रवाल रो .रवि कौशल रोटरी रॉयल के अध्यक्ष कैलाश सेमवाल सचिव हरीश राणा रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष रों.दीपक तायल रोटरी दिवास की अध्यक्षा रो.माधवी गुप्ता सचिव रेनू गुप्ता रोटरी ऋषिकेश के सदस्य रो.बलवंत सिंह डंग जी रोटरी क्लासिक के नए सदस्य रो.माधव अग्रवाल समाजसेवी अजय गर्ग संजीव चौधरी भूपेंद्र राणा डॉक्टर ललित जोशी डॉक्टर नंदलाल कोठारी सीए अजय बहुगुणा रो.अंकित गुप्ता रो.हिमांशु गुप्ता रो.सौरव वर्मा रो.सौरव शर्मा रो.विपिन चौधरी रो.अक्षत अरोड़ा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रो.डॉक्टर राज नेगी कार्यक्रम का समापन रो.राकेश अग्रवाल ने किया






0 Comments