उत्तराखंड

*कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी सख्त, विभागाध्यक्षों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश*

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून, 24 नवंबर।** आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्वाचन कार्यों के लिए कार्मिकों का विवरण…

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून, 24 नवंबर।** आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्वाचन कार्यों के लिए कार्मिकों का विवरण उपलब्ध न कराने वाले सरकारी विभागों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराने तथा अपूर्ण विवरण भेजने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपी एक्ट)-1950 के तहत कार्रवाई करने और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से जनपद के सभी राज्य एवं केंद्र सरकार के विभागों, कार्यालयों और संस्थानों को अपने यहां कार्यरत कार्मिकों का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई विभागों ने निर्धारित समयसीमा में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, जबकि कुछ विभागों ने अपूर्ण एवं आंशिक विवरण ही भेजा है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक लगभग 500 विभागों ने ही अपने कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराया है, जबकि 250 से अधिक विभागों ने अभी तक सूची नहीं भेजी है। कई विभागों की ओर से अपूर्ण जानकारी भी दी गई है, जिससे निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता का आकलन करने में परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल संचालन के लिए रिजर्व कार्मिकों सहित विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन हेतु जनपद में लगभग 23 हजार कार्मिकों की आवश्यकता का आकलन किया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक केवल लगभग 12 हजार कार्मिकों का ही विवरण प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों ने अभी तक कार्मिकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है अथवा अपूर्ण सूची भेजी है, वे तत्काल सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ पूर्ण एवं अद्यतन विवरण निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। विभागाध्यक्ष स्वयं इस कार्य की निगरानी करते हुए सूची की शुद्धता और पूर्णता सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय पर कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.