देवभूमि जेके न्यूज : आज का विस्तृत पंचांग, राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग
**दिनांक : मंगलवार, 24 नवंबर 2026 | कार्तिक पूर्णिमा | देव दीपावली एवं गुरु नानक जयंती**
आज का दिन धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए आज गंगा स्नान, दीपदान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल और दिन का प्रेरक प्रसंग।
आज का विस्तृत पंचांग
**दिन :** मंगलवार
**विक्रम संवत :** 2083, सिद्धार्थी
**शक संवत :** 1948
**मास :** कार्तिक
**पक्ष :** शुक्ल पक्ष
**तिथि :** पूर्णिमा रात्रि 8:23 बजे तक, इसके बाद कृष्ण प्रतिपदा
**नक्षत्र :** कृत्तिका रात्रि 11:25 बजे तक, इसके बाद रोहिणी
**योग :** परिघ योग शाम 4:05 बजे तक, इसके बाद शिव योग
**करण :** विष्टि (भद्रा) सुबह 10:05 बजे तक, इसके बाद बव करण
**सूर्योदय :** सुबह 6:49 बजे
**सूर्यास्त :** शाम 5:17 बजे
**चंद्रोदय :** शाम लगभग 4:53 बजे
**सूर्य राशि :** वृश्चिक
**चंद्र राशि :** मेष से प्रातः 7:24 बजे के बाद वृषभ
**शुभ मुहूर्त**
– ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 5:01 से 5:55 बजे तक
– अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:42 से दोपहर 12:24 बजे तक
– गोधूलि मुहूर्त : शाम 5:05 से 5:29 बजे तक
**अशुभ समय**
– राहुकाल : दोपहर 2:40 से 3:59 बजे तक
– यमगंड : सुबह 9:26 से 10:45 बजे तक
– गुलिक काल : दोपहर 12:03 से 1:22 बजे तक
**आज के विशेष पर्व एवं धार्मिक महत्व:** कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, भीष्म पंचक का समापन तथा कार्तिक स्नान का अंतिम दिन।
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दीपदान, भगवान विष्णु एवं भगवान शिव की आराधना और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों पर दीप प्रज्वलित करने की विशेष परंपरा है।
*नोट : पंचांग का समय ऋषिकेश, उत्तराखंड के स्थानीय समय के अनुसार है।*
## आज का विस्तृत राशिफल
**मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)**
आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें लापरवाही से बचना होगा। घर के बुजुर्गों अथवा अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य-व्यवसाय में लाभ के अवसर हाथ आते-आते निकल सकते हैं। कम समय में अधिक धन कमाने की इच्छा में जल्दबाजी न करें। दोपहर तक धैर्य बनाए रखें, इसके बाद परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और नए लाभ के अनुबंध भी मिल सकते हैं। महिलाओं को पारिवारिक मामलों में संयम रखना होगा। बुजुर्गों से मतभेद करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
**वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)**
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही आप शांत वातावरण की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में सुधार आएगा, लेकिन अनावश्यक बयानबाजी से बचें। आर्थिक कमी के कारण मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण घरेलू कार्यों में विलंब हो सकता है। धन लाभ के लिए किसी के सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेंगी।
**मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)**
आज स्वभाव में स्वार्थ की भावना हावी हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में दूसरों के साथ व्यवहार करते समय उनके हितों का भी ध्यान रखें। दोपहर तक व्यवसाय से लाभ हो सकता है, लेकिन इसके बाद कुछ विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आधे-अधूरे कार्य किसी कारण से रुक सकते हैं। दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप करने से मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। परिवार में भाई-बंधुओं अथवा जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। बड़ों का सम्मान करें और वाणी पर संयम रखें।
**कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)**
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। दिन का शुरुआती समय थोड़ा सुस्त रहेगा, जिससे कार्यों में विलंब हो सकता है। दोपहर तक परिस्थितियां सामान्य होने लगेंगी। सरकारी कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ के बाद पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में शुरुआत में कुछ परेशानी रहेगी, लेकिन बाद में लाभ मिलने के योग हैं। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण बहस हो सकती है। महिलाओं को आज शांत रहकर परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करना चाहिए। मौन और धैर्य कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
**सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)**
आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोपहर तक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे और आवश्यकता के समय सहयोग भी मिलेगा। दोपहर बाद दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। अचानक किसी नुकसान की आशंका है। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार की योजना कुछ दिनों के लिए टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी असहजता रह सकती है। घर के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
**कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)**
आज का दिन आपके लिए भाग्योदय कारक रह सकता है। दिन के आरंभ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी व्यवहार कुशलता का सम्मान के रूप में लाभ मिलेगा। अतिरिक्त आय के साधन भी बन सकते हैं। संतान से संबंधित किसी नई समस्या के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। सरकारी कार्यों में ढिलाई न बरतें, अन्यथा वे लंबे समय तक अटक सकते हैं। धन लाभ प्रयास करने पर ही होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
**तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)**
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। दिन के शुरुआती समय में स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, फिर भी कार्यभार के कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यवसायियों को धन लाभ की उम्मीद रहेगी, लेकिन सीमित संसाधनों में काम चलाना पड़ सकता है। बौद्धिक परिश्रम का लाभ सम्मान के रूप में मिलेगा। आर्थिक मामलों में कुछ कार्य केवल आश्वासन तक सीमित रह सकते हैं। दोपहर बाद स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
**वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)**
आज परिजनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन के आरंभ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। दैनिक कार्य अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं और आप अपने काम को नया रूप देने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक उलझनें दोपहर तक परेशान कर सकती हैं, लेकिन इसके बाद अचानक लाभ मिलने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
**धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)**
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए परिश्रम करना पड़ेगा। दोपहर तक परिस्थितियां सामान्य रहेंगी, इसके बाद सुधार आने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। महिलाओं को अपनी किसी योजना के पूरा न होने से निराशा हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। धैर्य और सकारात्मक सोच से काम लें।
**मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)**
आज दोपहर तक धैर्यपूर्वक कार्य करने की सलाह है। दोपहर बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आ सकती है। कार्य-व्यवसाय के प्रति थोड़ी उदासीनता रहेगी, जबकि धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यवसायियों को दिन के शुरुआती समय में आलस्य का अनुभव हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद किसी कार्य के बनने से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक लाभ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। शाम के आसपास धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। महिलाओं को शारीरिक अकड़न अथवा नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं।
**कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)**
आज किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर तक कोई न कोई उलझन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर सकती है। मनोकामना पूरी होने में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। महिलाओं को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। भाई-बंधुओं के साथ अहंकार के कारण मतभेद हो सकते हैं। बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला संभल सकता है। धन लाभ सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
**मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)**
आज दोपहर तक कार्यों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी काम में असफलता मिलने से निराश न हों। दोपहर बाद परिस्थितियां लाभदायक बनने लगेंगी। जिस कार्य में नुकसान की आशंका होगी, उसी से अचानक धन लाभ मिल सकता है। परिवार की महिलाओं अथवा महिला मित्रों की आपके जीवन में विशेष भूमिका रहेगी। जरूरत के समय धन मिलने से राहत मिलेगी। अपनी व्यवहार कुशलता से कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी नाराजगी हो सकती है। व्यसनों से दूर रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
## आज का प्रेरक प्रसंग : किसान की घड़ी
एक दिन की बात है। एक किसान अपने खेत के पास बनी अनाज की कोठरी में काम कर रहा था। काम करते समय उसकी घड़ी कहीं खो गई। वह घड़ी उसके पिता ने उसे उपहार में दी थी, इसलिए उससे उसका विशेष भावनात्मक लगाव था।
किसान ने घड़ी खोजने के लिए कोठरी का कोना-कोना छान मारा, लेकिन घड़ी नहीं मिली। निराश होकर वह बाहर आया। वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। किसान ने बच्चों को बुलाया और उनसे अपने पिता की दी हुई घड़ी खोजने को कहा। उसने घड़ी खोजने वाले बच्चे को इनाम देने की घोषणा भी की।
इनाम की बात सुनकर सभी बच्चे उत्साह से कोठरी में घड़ी खोजने लगे। उन्होंने इधर-उधर हर जगह तलाश की, लेकिन घड़ी नहीं मिली। आखिरकार सभी बच्चे थककर वापस चले गए।
कुछ देर बाद एक बच्चा दोबारा किसान के पास आया और बोला कि वह एक बार फिर घड़ी खोजने का प्रयास करना चाहता है। किसान ने उसे अनुमति दे दी।
बच्चा कोठरी के अंदर गया। इस बार उसने इधर-उधर भागने के बजाय एक स्थान पर शांत होकर खड़े रहने का निर्णय लिया। कुछ देर तक आंखें बंद करके वह ध्यान से सुनता रहा। अचानक उसे घड़ी की टिक-टिक सुनाई दी। उसने आवाज की दिशा में खोज की तो घड़ी मिल गई।
बच्चा खुशी-खुशी घड़ी लेकर किसान के पास पहुंचा। किसान बहुत प्रसन्न हुआ और उसने बच्चे से पूछा कि आखिर उसने घड़ी कैसे खोज ली?
बच्चे ने मुस्कुराते हुए कहा, “जब सभी लोग घड़ी खोज रहे थे, तब बहुत शोर हो रहा था। मैंने शांत होकर उसकी टिक-टिक सुनने की कोशिश की और आवाज का पीछा करते हुए घड़ी खोज ली।”
किसान ने बच्चे की समझदारी की सराहना की और उसे इनाम देकर विदा किया।
**शिक्षा :** शांति हमारे मन और मस्तिष्क को एकाग्र करती है। जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान शोर-शराबे और जल्दबाजी में नहीं, बल्कि धैर्य और शांत मन से विचार करने पर मिलता है।
हमें प्रतिदिन कुछ समय अपने लिए अवश्य निकालना चाहिए, ताकि हम अपने मन की आवाज सुन सकें और जीवन की सही दिशा निर्धारित कर सकें। दूसरों की देखा-देखी चलने के बजाय अपनी समझ और विवेक से निर्णय लेना चाहिए।
**सदैव प्रसन्न रहिए, जो प्राप्त है वही पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है, उसके पास समस्त है।**
✍️ देवभूमि जेके न्यूज







0 Comments