उत्तराखंड

*ऋषिकेश- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 22 नवंबर 2026।** गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल नगर…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 22 नवंबर 2026।** गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल नगर में आयोजित भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और संगत के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया तथा प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

नगर कीर्तन शोभायात्रा पांच प्यारों की अगुवाई में पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के जयकारों के साथ उनकी शिक्षाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का महान संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, आपसी सौहार्द और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। गुरु नानक देव जी का जीवन हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की सीख देता है।

डॉ. अग्रवाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक सद्भाव की कामना की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.