उत्तराखंड

*गुरु रविदास जयंती पर निकाली जाने वाली समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की बैठक*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 23 नवंबर 2026। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 23 नवंबर 2026। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली ‘समरसता संकल्प यात्रा’ की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा पंजाब से प्रारंभ होकर पांवटा साहिब होते हुए कल 24 नवंबर 2026 को संगठनात्मक जिला ऋषिकेश में प्रवेश करेगी। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के पहुंचने पर नेपाली फार्म तिराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव रहित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। समरसता संकल्प यात्रा उनके महान विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में नेपाली फार्म तिराहे पर पहुंचकर यात्रा का भव्य स्वागत करें और सामाजिक समरसता एवं एकता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा, पूर्व प्रधान सोबन कैंतुरा, विनय पासवान, पार्षद मुस्कान, निखिल बर्थवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.