ऋषिकेश

*गंगानगर के क्षेत्रवासियों ने एकांत गोयल से की मुलाकात, जताया समर्थन और बढ़ाया हौसला*

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 2 अगस्त गंगानगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी समाजसेवी एवं गंगानगर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का पहली बार विजय पताका फहराने…

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 2 अगस्त गंगानगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी समाजसेवी एवं गंगानगर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का पहली बार विजय पताका फहराने वाले समाजसेवी एकांत गोयल के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना, उनका हौसला बढ़ाया तथा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का विश्वास व्यक्त किया।

मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने जनहित एवं समाज सेवा के क्षेत्र में एकांत गोयल द्वारा वर्षों से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। क्षेत्रवासियों ने यह भी कहा कि गंगानगर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को पहली बार विजय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे संगठन को नई पहचान और मजबूती मिली।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनके साथ हुए संगठनात्मक अन्याय पर चिंता एवं दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित में कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान और मनोबल बनाए रखना प्रत्येक संगठन की जिम्मेदारी है। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य और न्याय की जीत अवश्य होगी।
आवारा पशुओं की गंभीर समस्या से आमजन को राहत दिलाने की मांग को लेकर आयोजित सर्वदलीय विरोध प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम में मैंने केवल जनहित के उद्देश्य से सहभागिता की थी। यह किसी राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि एक जनसमस्या के समाधान हेतु आयोजित कार्यक्रम था।
समाजसेवी एकांत गोयल ने कहा
यदि इस सहभागिता के कारण संगठनात्मक स्तर पर मेरे विरुद्ध कोई कार्यवाही की गई है, तो मेरा विनम्र निवेदन है कि उस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। मेरा मानना है कि संभवतः वास्तविक तथ्यों के स्थान पर गलत अथवा अधूरी जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

मैं भारतीय जनता पार्टी, उसकी विचारधारा और संगठन का सदैव सम्मान करता आया हूँ और आगे भी करता रहूँगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जब मैं अपना पक्ष संगठन के सक्षम मंच पर तथ्यों सहित रखूँगा, तब निष्पक्ष विचार अवश्य किया जाएगा।

मेरे लिए संगठन का सम्मान और जनहित—दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.