देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून, 15 नवंबर। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह महापर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं और लोक आस्था का प्रतीक है। सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना से जुड़ा यह पर्व समाज में सकारात्मकता, पारिवारिक एकता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।
मुख्य सचिव ने कामना की कि सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।








0 Comments