देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 15 नवंबर। सार्वजनिक छठ पूजा समिति (रजि.), त्रिवेणी घाट ऋषिकेश की ओर से आयोजित 32वें छठ महोत्सव में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छठ व्रतियों को नमन करते हुए श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा दर्जाधारी चारु कोठारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना से जुड़ा यह पर्व समाज में श्रद्धा, समर्पण, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने छठ व्रतियों की तपस्या और समर्पण को नमन करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
छठ महापर्व के उल्लास और उत्साह को साझा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित निजी आवास को भी रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजाया।
इस दौरान सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, राजपाल ठाकुर, वीर बहादुर राजभर, परमेश्वर राजभर, जयप्रकाश ठेकेदार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस नेता राजपाल खारोला, सोनू पांडे, राकेश राजभर, लल्लन राजभर, जितेंद्र प्रसाद, सुभाष जायसवाल तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. सुनील थपलियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







0 Comments