उत्तराखंड

*विधायक निधि से 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली आवश्यक सामग्री, केंद्रों की सुविधाओं का होगा विस्तार*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 15 नवंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 15 नवंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन और सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से प्लास्टिक टेबल, कुर्सियां, अलमारी, ट्रंक, वजन मशीन, एल्युमिनियम के पतीले, आठ लीटर के कुकर, प्लास्टिक हॉर्स सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से केंद्रों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित और महिला-बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

कार्यक्रम में अनीता पोखरियाल, गीता देवी, मीरा, शांति देवी, सुनीता सेमवाल, गायत्री देवी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.