“स्वामी चिदानन्द सरस्वती के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में दिव्य नेत्र सेवा अभियान, मरीजों को ऑपरेशन से लेकर दवाइयां, आवास और भोजन तक की सुविधा मिलेगी निःशुल्क”
देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। मानव सेवा, करुणा और लोककल्याण के संकल्प के साथ परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश की ओर से 21 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती के आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में विश्वविख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता के लेंस, आवश्यक दवाइयां तथा उपचार से संबंधित सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर की विशेष व्यवस्था के तहत प्रत्येक मरीज और उसके साथ आने वाले एक अटेंडेंट के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी अथवा अन्य परेशानियों के कारण कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आंखों के उपचार से वंचित न रहे।
परमार्थ निकेतन की ओर से सभी जरूरतमंदों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से अपील की गई है कि वे इस सेवा अभियान का लाभ उठाएं। साथ ही अपने परिवार, पड़ोस और आसपास के क्षेत्रों में मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों तक इस शिविर की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।
**रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज:** आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज के दो फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
**स्थान:** परमार्थ निकेतन, स्वामी शुकदेवानन्द धर्मार्थ अस्पताल, ऋषिकेश।
**संपर्क नंबर:** 86504 22678, 8077974461







0 Comments