ऋषिकेश

गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड चोरी प्रकरण में ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे दो और आरोपी गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। ऋषिकेश में गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। ऋषिकेश में गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दो अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही चोरी की घटना में अब तक कुल छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, जेबीएल स्पीकर और स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

मामले के अनुसार, 6 नवंबर 2026 की रात करीब दो से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ऋषिकेश-हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर अश्वनी गुप्ता की गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड दुकान का शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, एचपी कंपनी के लैपटॉप और डेमो फोन चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 585/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पुराने अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की।

इससे पहले 9 नवंबर को पुलिस ने आईडीपीएल गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मनसा देवी फाटक से आगे बाईपास रोड पर घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 30 मोबाइल फोन, तीन एचपी लैपटॉप, एक एप्पल आईपैड और चोरी की घटना में प्रयुक्त दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन दास, अभिषेक थापा, योगेंद्र उर्फ दीपक और रोहन के रूप में हुई थी।

विवेचना और पूछताछ के दौरान सामने आए अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 14 नवंबर को उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रायवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पहले शेखर चौधरी उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल का आईएमईआई नंबर मिलान करने पर उसके चोरी का होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने नेपाली फार्म की ओर जा रहे एक अन्य संदिग्ध को पकड़ लिया। उसकी पहचान संजीव उर्फ संदीप उर्फ हेलमेट के रूप में हुई। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर इनफिनिक्स GT मोबाइल फोन, एचपी लैपटॉप, इनफिनिक्स XPAD टैबलेट, दो जेबीएल एयर स्पीकर और फास्टट्रैक कंपनी की स्मार्ट वॉच बरामद हुई। बरामद उपकरणों के आईएमईआई और सीरियल नंबर का मिलान शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए बिलों और विवरण से किया गया, जो सही पाए गए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संजीव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी के बाद अपने हिस्से में आए कुछ सामान को छिपाकर वह निजी काम से हरियाणा चला गया था। वापस लौटने के बाद वह चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में छिद्दरवाला की ओर जा रहा था।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान संजीव उर्फ संदीप उर्फ हेलमेट (19 वर्ष) और शेखर चौधरी उर्फ प्रिंस (26 वर्ष), निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल सौरभ चौहान और कांस्टेबल रमेश मैठाणी शामिल रहे।

ऋषिकेश पुलिस की इस कार्रवाई से गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की ओर से अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.