उत्तराखंड

*ऋषिकेश-इनर व्हील क्लब का नया सत्र शुरू- मुख्य अतिथि डॉ. जया चतुर्वेदी की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष रितु असूजा का स्वागत और तीन जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स का हुआ शुभारंभ*

देवभूमि जे के न्यूज,(ऋषिकेश)- इनर व्हील क्लब के नए सत्र (कार्यकारिणी) का शपथ ग्रहण एवं आधिकारिक स्वागत समारोह बेहद गरिमापूर्ण और भव्य माहौल में आयोजित किया गया। इस…

देवभूमि जे के न्यूज,(ऋषिकेश)- इनर व्हील क्लब के नए सत्र (कार्यकारिणी) का शपथ ग्रहण एवं आधिकारिक स्वागत समारोह बेहद गरिमापूर्ण और भव्य माहौल में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्लब के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रितु असूजा का स्वागत करना, नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपना और समाज सेवा के संकल्प को गति देते हुए तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करना रहा।

समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एम्स ऋषिकेश की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया चतुर्वेदी एवं क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत उपस्थित अतिथियों और क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने सुरम्य वातावरण में सरस्वती वंदना की। इसके पश्चात क्लब की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. जया चतुर्वेदी का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं पदभार ग्रहण-
कार्यक्रम के मुख्य चरण में क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष रितु असूजा का सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि और उत्साह के साथ स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष ने क्लब की परंपरा के अनुसार नए अध्यक्ष को आधिकारिक कॉलर, पिन और जिम्मेदारी की गदा सौंपते हुए मंच का कार्यभार सौंपा।

नए अध्यक्ष ने अपने पहले अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इनर व्हील क्लब हमेशा से जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने इस नए सत्र में सेवा के कार्यों को अधिक व्यापक और जमीनी स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।
तीन समाजोपयोगी जन-कल्याणकारी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत
इनर व्हील क्लब ने अपने नए कार्यकाल के पहले ही दिन से समाज सेवा को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से तीन नए और बड़े सेवा प्रोजेक्ट्स की आधिकारिक शुरुआत की। मंच से घोषित किए गए इन तीनों प्रोजेक्ट्स का विवरण इस प्रकार है:
प्रथम प्रोजेक्ट का शुभारंभ एक महिला को सिलाई मशीन देकर किया गया जिस महिला अपने परिवार का सिलाई मशीन के माध्यम से सिलाई कढ़ाई कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
द्वितीय प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरेला पर्व पर विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कर सहयोग प्रदान करना।

तृतीय प्रोजेक्ट – अनाथालय में सहायता , वरिष्ठ नागरिकों के लिए के लिए सेवा कार्य सहित महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान एवं वैक्सीनेशन की व्यवस्था कर इसका समूल नष्ट करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा हुई।
इन तीनों प्रोजेक्ट्स की घोषणा और शुभारंभ ने यह साफ कर दिया कि इनर व्हील क्लब का यह नया सत्र समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं एम्स ऋषिकेश की चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित संस्थाएं समाज में बदलाव की सबसे बड़ी वाहक होती हैं। उन्होंने क्लब के नए अध्यक्ष रितु असूजा को बधाई देते हुए कहा कि पहले ही दिन तीन जन-कल्याणकारी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करना क्लब की दूरगामी सोच और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी क्लब के साथ हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अध्यक्ष रितु असूजा के संबोधन मैं कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रोजेक्ट्स चलाए जाएंगे। समाज को हरा-भरा बनाने और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। क्लब के सभी सदस्यों को एकजुट होकर एक परिवार की तरह सामाजिक कल्याण के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस आयोजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष रितु असूजा, महासचिव सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष नलिनी शर्मा, अनुज मित्तल, रश्मि अग्रवाल, जिला राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी ,वर्षा खन्ना, प्रवीण मलिक, सविता शर्मा, हेमा गुलाटी, अंजू मित्तल, रेखा गर्ग सहित तमाम महिलाएं उपस्थित थीं।

इसके बाद क्लब के नए सचिव एवं कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत व परिचय कराया गया। अंत में उपस्थित सभी क्लब सदस्यों, समाजसेवियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस गरिमामयी और गौरवपूर्ण समारोह का शानदार समापन हुआ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.