उत्तराखंड

*ऋषिकेश – नशे की हालत में आपस में भिड़े दो युवक, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 5 नवंबर। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में आपस में मारपीट, गाली-गलौज और हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 5 नवंबर। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में आपस में मारपीट, गाली-गलौज और हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को पुलिसकर्मी दिनेश कामली और अंकुल कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दून तिराहे से आगे हरिद्वार-ऋषिकेश रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दो युवक नशे की हालत में आपस में विवाद करते हुए हंगामा कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए मरने-मारने पर आमादा थे, जिससे सार्वजनिक स्थान पर अशांति का माहौल बन रहा था।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगे और अभद्र व्यवहार करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 4:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो दोनों युवक आपस में झगड़कर किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकते थे।

**गिरफ्तार युवकों का विवरण**

1. यश पुत्र इंद्र सिंह, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा, उम्र लगभग 27 वर्ष।
2. उत्तम पुत्र अमर सिंह, निवासी तपोवन, टिहरी गढ़वाल, उम्र लगभग 30 वर्ष।

**पुलिस टीम**

1. कांस्टेबल 768 दिनेश कामली।
2. कांस्टेबल 192 अंकुल कुमार।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.