उत्तराखंड

कूड़ाघर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरियर तोड़ने का प्रयास, पुलिसकर्मियों पर फेंका कूड़ा, 20 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 5 नवंबर। गुमानीवाला स्थित कूड़ाघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर बुधवार को कूड़ाघर संघर्ष समिति की ओर से निकाली गई…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 5 नवंबर। गुमानीवाला स्थित कूड़ाघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर बुधवार को कूड़ाघर संघर्ष समिति की ओर से निकाली गई रैली के दौरान हंगामे और पुलिस से धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैरियर तोड़ने का प्रयास करने, ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, पुलिसकर्मियों पर घरेलू कूड़ा फेंकने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 20 नामजद सहित कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को कूड़ाघर संघर्ष समिति गुमानीवाला की ओर से लालपानी, गुमानीवाला से विधायक कैंप कार्यालय, बैराज रोड ऋषिकेश तक बिना अनुमति रैली निकाली गई। रैली में लगभग 300 से 400 लोग शामिल थे। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल और तहसीलदार ऋषिकेश तैनात थे।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरियर को बलपूर्वक तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने साथ लाया गया घरेलू कूड़ा पुलिसकर्मियों पर फेंकते हुए गाली-गलौच की गई। पुलिस के मुताबिक, इन गतिविधियों से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटनाक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

इस मामले में देवेंद्र बेलवाल, दिनेश चंद्र मास्टर जी, लालमणि रतूड़ी, राजेंद्र गैरोला, उषा चौहान, संदीप भंडारी, हिमांशु रावत, रंजीत थापा, हिमांशु पंवार, रमजान, संजय सिलस्वाल, राजेंद्र गुनसोला, मुकेश भट्ट, रीना रांगड़ निवासी रूसा फार्म, परवीन सजवान निवासी गंगानगर, सतीश रावत पूर्व प्रधान भट्टोवाला, लाल सिंह बोरा एवं सुधीर राय सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 132, 221, 191(2) एवं 190 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ऋषिकेश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से उठाएं तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.