उत्तराखंड

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को दी गई साइकिल

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 25 सितंबर 2024- लायंस क्लब ऋषिकेश द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती…

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को दी गई साइकिल

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 25 सितंबर 2024-
लायंस क्लब ऋषिकेश द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी आज एक सादे समारोह में कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि नगर की प्रथम महिला मेयर श्रीमती अनिता ममगाई एवं समाजवादी नेता प्रभाकर पांडेय विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रथम महापौर ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऋषिकेश द्वारा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आकर उनकी मदद की जाती है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आने वाले समय में इसी तरह लायंस क्लब ऋषिकेश समाज में मुख्य धारा से कटे लोगों की सहायता के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाकर उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे।
लायंस क्लब देवभूमि के चार्टर प्रेसिडेंट गोपाल नारंग द्वारा बताया गया कि क्लब द्वारा भविष्य में भी इसी तरह के और कार्य भी किए जाएंगे।

इस शुभ अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा सचिव राजीव खुराना ,कोषाध्यक्ष, राजीव अरोड़ा, नवदीप नागलिया राजीव गावडी ,हितेंद्र पंवार. संजीव चौधरी ,विपिन चौधरी, विनय भाटिया,अमित गोयल ,आशु पाहवा ,शिवम गेरा ,नील कमल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को दी गई साइकिल

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.