उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़- उतराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया शामिल

देवभूमि जे के न्यूज़- उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर आज विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते…

देवभूमि जे के न्यूज़- उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर आज विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। धामी ने यह निर्णय लेकर साफ संकेत दिया है कि वह संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

ब्रेकिंग न्यूज़- उतराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया शामिल

नवरात्रि में मंत्रिमंडल के विस्तार में खजान दास, प्रदीप बत्रा (राज्य मंत्री), राम सिंह कैड़ा, मदन कौशिक और भरत चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इन नेताओं को शामिल कर धामी सरकार ने क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है। खासतौर पर कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

राजनीतिक पंडितों की मानें तो उनके अनुसार मंत्रियों के चयन में उनके पिछले कार्यकाल, संगठन में सक्रियता और जनाधार को प्रमुख आधार बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने ऐसे चेहरों को मौका देने की रणनीति अपनाई है जो आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती दे सकें। मदन कौशिक और खजान दास जैसे अनुभवी नेताओं के साथ-साथ अन्य विधायकों को शामिल कर अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।आज मंत्रिमंडल के विस्तार होने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं की दर्जाधारी राज्यमंत्रियों के खाली पड़े पद भी जल्दी ही भरे जाएंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़- उतराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया शामिल
पद और गोपनीयता की शपथ लेते नये मंत्री।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.