देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, दो फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश….
दिनांक 04.06.2026 को भट्टोवाला, श्यामपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की गंभीर घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के मार्गदर्शन, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण, स्थानीय लोगों से पूछताछ, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन तथा लगातार की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
ज्ञात हो कि दिनांक 04 जून 2026 को भट्टोवाला, श्यामपुर क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पी रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों द्वारा रोकने पर विवाद उत्पन्न हो गया था। इसके बाद उक्त युवक पुनः अवैध हथियारों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा जान से मारने की नीयत से स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें जसपाल रावत एवं मनीष व्यास उर्फ नरेश व्यास घायल हो गए। घटना के उपरांत क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम वसीम अख्तर पुत्र महफूज आलम निवासी इस्लामपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार बताया। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदला लेने की नीयत से फायरिंग करने की बात स्वीकार की। दिनांक 05.06.2026 को अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध फैक्ट्री मेड पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त उक्त हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों के नाम आमिर एवं अनवर प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*******************
वसीम अख्तर पुत्र महफूज आलम निवासी वार्ड नं0-06, इस्लामपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार
(उम्र-20 वर्ष)
*फरार अभियुक्त*
****************
1- आमिर निवासी ग्राम पंडोर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार
2- अनवर निवासी ग्राम बथली, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार।
*बरामदगी*
*************
• 01 अवैध फैक्ट्री मेड पिस्टल (मैगजीन सहित)
• 03 जिंदा कारतूस (7.65 KF)
• 01 खोखा कारतूस (7.65 KF)
• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या BR-30-AN-5769
*पुलिस टीम*
***************
• उ0नि0 सुमित चौधरी (विवेचक)
• हे0का0 कुलदीप सिंह
• का0 शेखर सैनी
• का0 अनुयाग
देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश
*******************
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा 01 वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वारण्टी वाद सं0 880/20 धारा 324/504/506 भादवि व वाद स0 662/20 धार 4/25 आर्म्स एक्ट से संबधित हैं । अभियुक्तगण काफी समय से फरार चल रहा था ।
***********************
*शंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के जनपद के थानों मे फरार / वारण्टी/ नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार वारंटियो / फरार अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक 04.06.2026 को वाद सं0 880/20 धारा 324/504/506 भादवि व वाद स0 662/20 धार 4/25 आर्म्स एक्ट मे फरार चल रहे अभियुक्त/वारण्टी राजकुमार पाण्डे पुत्र स्व0 जोगा पाण्डे निवासी गली न0- 01 आदर्श ग्राम कुम्हारबाडा कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 33 वर्ष) मे वारंट की तामील के क्रम मे मुखबिर की सूचना पर उसके मशकन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त / वारण्टी को बाद मेडिकल परीक्षण के आज दिनांक 05.06.26 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया गया ।
*नाम/ पता गिरफ्तार वारंटी* –
****************
1. राजकुमार पाण्डे पुत्र स्व0 जोगा पाण्डे निवासी गली न0- 01 आदर्श ग्राम कुम्हारबाडा कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 33 वर्ष)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
***********************
1-उ0नि0 शैलेन्द्र ममंगई
2-का0 171 कुन्दन







0 Comments