उत्तराखंड

*मुख्यमंत्री धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार*

देव भूमि जे के न्यूज,हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ किया। इस अवसर…

देव भूमि जे के न्यूज,हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एनकेबी टाइम्स की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है। पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारिता का दायित्व समाज की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनकेबी टाइम्स जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को जन-जन तक पहुंचाने और इसे निरंतर सशक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘सबके राम’ की अवधारणा पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक धर्म, जाति या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके आदर्श संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय परंपरा में भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम, आदर्श राजा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक माना गया है। उनका जीवन त्याग, संयम, साहस, सहयोग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भगवान श्रीराम को ऊर्जा, समाधान और अनंतकाल का प्रतीक बताया था। भगवान श्रीराम के आदर्श समाज को एकता, सद्भाव और परस्पर सम्मान का संदेश देते हैं। अयोध्या से रामेश्वरम तक भगवान श्रीराम से जुड़ी आस्था और परंपराएं देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करती हैं। ‘सबके राम’ का भाव समाज को जोड़ने और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर नमन कृष्ण महाराज ने भी भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों एवं उनके आध्यात्मिक महत्व पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या एवं राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, भावना मेहरा एवं रेणु अधिकारी, एनकेबी टाइम्स के निदेशक आदित्य सिसौदिया, सिद्धार्थ सिसौदिया, आशुतोष सिंह एवं गणेश जोशी, कुमाऊं मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.