उत्तराखंड

HNBGU के शोधार्थी अंशुल गैरोला को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, 21वें USSTC-2026 में उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव*

देव भूमि जे के न्यूज,श्रीनगर (गढ़वाल)। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं वैज्ञानिक शोध क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU)…

देव भूमि जे के न्यूज,श्रीनगर (गढ़वाल)। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं वैज्ञानिक शोध क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU) के रसायन विज्ञान विभाग के पीएचडी शोधार्थी अंशुल गैरोला को उनकी उत्कृष्ट शोध प्रतिभा और वैज्ञानिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (Young Scientist Award) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के तत्वावधान में आयोजित 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC-2026) में प्रदान किया गया।

सम्मेलन में प्रदेशभर के युवा शोधार्थियों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने प्रतिभाग कर अपने शोध एवं नवाचारों को प्रस्तुत किया। इस दौरान अंशुल गैरोला ने बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री एवं माइक्रोबायोलॉजी विषयगत सत्र में अपनी प्रभावशाली पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।

उनकी शोध प्रस्तुति में विषय की वैज्ञानिक गहराई, शोध की प्रासंगिकता और प्रस्तुतिकरण की गुणवत्ता को विशेष रूप से सराहा गया। मूल्यांकनकर्ताओं एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने उनके शोध कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के लिए चयनित किया।

अंशुल गैरोला की यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत अकादमिक एवं शोध करियर के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव होने के साथ ही गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की शोध एवं नवाचार संबंधी गतिविधियों को भी नई पहचान प्रदान करती है। विशेष रूप से विभिन्न विज्ञान विषयों के बीच समन्वय स्थापित कर किए जा रहे अंतःविषय शोध की दिशा में यह सफलता उत्साहजनक मानी जा रही है।

इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में हर्ष का माहौल है। विभाग के शिक्षकों, शोध निर्देशकों एवं साथी शोधार्थियों ने अंशुल गैरोला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य युवा शोधार्थियों को भी वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं।

अंशुल गैरोला को मिला यह सम्मान उत्तराखंड के युवा वैज्ञानिकों की बढ़ती शोध क्षमता और प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ते कदमों का प्रतीक है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.