उत्तराखंड

*केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह की रैली को लेकर ऋषिकेश में भाजपा की तैयारी तेज, 1500 से 2000 कार्यकर्ताओं की सहभागिता का लक्ष्य*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 2 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की 6 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 2 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की 6 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से लगभग 1500 से 2000 कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। यह रैली संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति जनसमर्थन प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ रैली की तैयारियों में जुट जाएं। प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि देहरादून में आयोजित होने वाली रैली को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जा सके।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी, गणेश रावत, जिला महामंत्री सुमित पवार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री निर्मल उनियाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, सुंदरलाल गौड़, गोविंद सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.