उत्तराखंड

†आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर हरित योग हुआ आयोजित*

देवभूमि जे के न्यूज -दिनांक 4 जून 2026 को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हरित योग…

देवभूमि जे के न्यूज -दिनांक 4 जून 2026 को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हरित योग कार्यक्रम किया गया। जिसका आरम्भ मुख्य अतिथि नगर निगम ऋषिकेश पार्षद रीना शर्मा के दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।

कार्यक्रम का संचालन सह नोडल अधिकारी डॉ. रोमा फूलवानी ने योग अनुदेशक अमित बिष्ट के साथ किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मण राणा ने औषधि पादप देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम में सह नोडल अधिकारी डॉ मधु उपाध्याय, फर्मेसी अधिकारी मनीषा रावत, जीतेन्द्र गौड़, सोहन सिंह पंवार, संदीप रावत, जय राम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों को प्रकृति के सानिध्य में एवं प्रकृति से सामंजस्य बनाते हुए जीवनयापन एवं योग द्वारा स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 65 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.