उत्तराखंड

*अनुशासन और उत्साह के संग सम्पन्न हुई दूसरी प्रवेश परीक्षा, निखरी प्रतिभाओं की झलक*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में कक्षा 6 से 9 तक की दूसरी प्रवेश परीक्षा आज सफलतापूर्वक…


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में कक्षा 6 से 9 तक की दूसरी प्रवेश परीक्षा आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा केवल चयन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की क्षमता और आत्मविश्वास को परखने का अवसर भी है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने जानकारी दी की लगभग 198 बच्चों ने आज प्रवेश परीक्षा दी।
विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की समुचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकी। मौके पर राम गोपाल रतूड़ी,रविन्द्र सिंह परमार, नन्द किशोर भट्ट, वीरेंद्र कंसवाल, यशोदा भारद्वाज, अजीत रावत, राजेश बडोला एवं अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.