*यात्रीगणों के लिए जरूरी खबर- उतराखण्ड चारधाम यात्रा 2026 हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –
दिनांक 06 मार्च 2026

कपाट खुलने की तिथि वर्ष 2026

श्रीयमुनोत्री 19 अप्रैल 2026

श्रीगंगोत्री 19 अप्रैल 2026

श्रीकेदारनाथ 22 अप्रैल 2026

श्रीबद्रीनाथ

23 अप्रैल 2026

श्रीहेमकुण्ड साहिब आधिकारिक घोषणा के पश्चात् प्रचारित की जायेगी।

चारधाम यात्रा 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत यात्रा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 06 मार्च 2026 को प्रातः 07 बजे से प्रारम्भ किए जाएंगे। श्रद्धालु अपना पंजीकरण मोबाइल ऐप एवं वेबलिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

पंजीकरण हेतु माध्यम इस प्रकार हैं-

Weblink-

Mobile App-

registrationandtouristcare.uk.gov.in

Tourist Care Uttarakhand

भारतीय श्रद्धालू अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे एवं विदेशी श्रद्धालुओं हेतु ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भौतिक पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन भौतिक काउंटरों पर पंजीकरण सेवा कपाट खुलने से दो दिन पूर्व, दिनांक 17 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।

भौतिक पंजीकरण केंद्र निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित किए जांयेगे-

1. यात्रा पंजीकरण केन्द्र एवं ट्रॉजिट कैम्प ऋषिकेश।

2. पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार।

3. पंजीकरण केन्द्र विकास नगर देहरादून।

श्रद्धालु किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24×7 कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु यात्रा से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *