उत्तराखंड

*ऋषिकेश- मेयर द्वारा लाल पानी स्थित निर्माणाधीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का औचक निरीक्षण; जल्द शुरू होगा संचालन*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश: नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और दशकों पुरानी कूड़े की समस्या से मुक्ति दिलाने की दिशा में आज…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

ऋषिकेश: नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और दशकों पुरानी कूड़े की समस्या से मुक्ति दिलाने की दिशा में आज माननीय महापौर महोदय द्वारा लाल पानी (कक्ष संख्या–1) में निर्माणाधीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया गया ।
कार्य की प्रगति का जायजा
निरीक्षण के दौरान महापौर महोदय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि:
• प्लांट के लिए आवश्यक सभी आधुनिक मशीनें कार्यस्थल पर पहुँच चुकी हैं ।
• वर्तमान में मशीनों का इंस्टॉलेशन (स्थापना) कार्य तेजी से किया जा रहा है ।
• परियोजना का सिविल और तकनीकी कार्य अब अपने अंतिम चरण में है ।
शहर को मिलेगी बड़ी राहत
महापौर महोदय ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि इस प्लांट का निर्माण ऋषिकेश की स्वच्छता के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि:”प्लांट के शीघ्र संचालन में आने के बाद ऋषिकेश शहर के हृदय स्थल गोविंद नगर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा कूड़े (लीगेसी वेस्ट) का पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा । इस क्षेत्र के साफ होने से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी लंबे समय से हो रही असुविधा से निजात मिलेगी।”
परियोजना का क्रियान्वयन
उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का निष्पादन भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपार्जन, प्रसंस्करण एवं फुटकर सहकारी संघ मर्यादित (NACOF) द्वारा किया जा रहा है। महापौर ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए शेष कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं ।
इस अवसर पर नगर आयुक्‍त, नगर निगम ऋषिकेश, अधिशासी अभियंता और निर्माण इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.