सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं के विरुद्ध निगम ने की कारवाई 35 का चालान कर वसूला ₹66700 का जुर्माना*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

आज नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश के निर्देशन पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध एक व्यापक अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान कुल 35 सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं का चालान किया गया। चालानी कार्रवाई में लगभग डेढ़ कुंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जिसमें पॉलिथीन, डिस्पोजल गिलास, चम्मच आदि सामाग्री जप्त की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध किये गये 35 चलानो के सापेक्ष 66700 की धनराशि जुर्माना के रूप में वसूली गई। ऋषिकेश शहर के सम्राट व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि ऋषिकेश एक धार्मिक एवं पर्यटन नगरी के साथ-साथ मां गंगा के तट पर अवस्थित शहर है। मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए शहर के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। अन्यथा नाले नालियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक मां गंगा तक जाने की प्रबल संभावना बनी रहती है। मां गंगा पवित्र रहे एवं ऋषिकेश नगर निगम स्वच्छ और साफ रहे सिंगल उसे प्लास्टिक मुक्त रहे इस उद्देश्य को साकार करने के दृष्टिगत इस अभियान के माध्यम से सभी क्षेत्र व्यवसाईयों से अनुरोध किया जा रहा है कि सिंगलयूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। बाजार से सामग्री क्रय करने के लिए कपड़े के थैली का प्रयोग करें। अपने शहर को साफ और सुंदर बनाने तथा मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखने में अपना योगदान दें नियमों का उल्लंघन करने पर इस प्रकार की चालानी कार्रवाई लगातार की जाएगी। चालानी कार्रवाई अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी सफाई निराशक संतोष गुसाई अभिषेक मल्होत्रा सुपरवाइजर नरेश राजेश रवि आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *