देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश, 27 फरवरी तीर्थ नगरी ऋषिकेश के युवाओं ने आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी कड़ी में भजन गायकी के क्षेत्र में उभरते हुए सितारे विशाल गौड़ ने अपनी गायकी से श्रोताओं का दिल जीत लिया है। फाल्गुन मास के पावन अवसर पर उनका नया वीडियो भजन “फाल्गुन के मेले में” इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय भक्तों के बीच खूब धूम मचा रहा है।
हरिधाम कॉलोनी, वीरभद्र निवासी विशाल गौड़ की आवाज में वह कशिश और मधुरता है, जो किसी को भी भक्ति भाव से सराबोर कर देती है। विशेष बात यह है कि इस भेंट के बोल स्वयं विशाल गौड़ ने तैयार किए हैं। बालाजी म्यूजिक स्टूडियो द्वारा तैयार संगीत और बालाजी प्रोडक्शन के शानदार वीडियो ने इस भजन को और भी भव्य बना दिया है।
विशाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुओं और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने बताया कि गुरु पंकज सुहास और ऋषिकेश के गायक धीरज चतरथ से उन्हें भजन गायकी की प्रेरणा मिली।
मशहूर गायक कुमार विशु और तरुण सागर जैसे दिग्गजों ने भी उनकी प्रतिभा को सराहा और अपना आशीर्वाद दिया है।
विशाल गौड़ इससे पहले भी कई सफल भजन दे चुके हैं, जिनमें शामिल हैं ।
”तेरे दर्शन को हम आएंगे” (महादेव भजन)
”श्याम तेरी बजी जो मुरली” (कृष्ण भजन)
”मेरी झंडे वाली मां”, “मेरे सांवरे सरकार” और “सोना नहीं मंगदा मा”।
फाल्गुन मेले के दौरान बाबा खाटू श्याम को समर्पित यह नया भजन वर्तमान में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देवभूमि के इस युवा कलाकार की मेहनत और लगन को देखते हुए नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
