*शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हुए हमले एवं कानून व्यवस्था को लेकर सौपा ज्ञापन*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उपजिलाधिकारी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून के माध्यम से माननीय राजयपाल को शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हुए हमले एवं कानून व्यवस्था की लापवरवाही के संबंध में कार्यवाही किए जाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें राजयपाल महोदय से आग्रह है कि हाल ही में देहरादून जनपद में विद्यालय का नाम परिवर्तन किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान स्थानीय रायपुर भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं उनके समर्थको द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एंव निंदनीय है। यह घटना न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कानून व्यवस्था को भी गंभीर रूप आहत करती है।

सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारियों के साथ इस प्रकार की घटना होना यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का भय समाप्त होता जा रहा है। यदि जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेंगे तो आम जनता में गलत संदेश जाएगा तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।

अतः उन से निवेदन के साथ माँग है कि उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए उमेश शर्मा व दोषियों के विरूद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाए जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी रहे।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एड.राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है जिनके ऊपर कानून की जिम्मेदारी है वही आज कानून तोड़ने पर हमारा है और प्रशासन अपने हाथ बांधकर और मुंह बंद कर उनके सामने सर झुकाए खड़ा है जब जनप्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार एक शिक्षा निदेशक के साथ करेंगे तो जनता के बीच इस व्यवहार का क्या मैसेज जाएगा जब आज के समय में सरकारी अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो यह सरकार आम जनता को किस प्रकार सुरक्षा देगी l

इसी क्रम में महिला महानगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा एवं मधु जोशी ने कहा कि है सरकार अपने संरक्षण में गुंडो को पाल रही है आज के समय में मौजूदा भाजपा सरकार ना तो महिलाओं को सुरक्षा दे पा रही है इनके खुद के कार्यकर्ता और नेताओं ने अत्याचारों में लिप्त पाए जाते हैं हर तरह के भ्रष्टाचार में भाजपाइयों का नाम सामने आता है युवाओं को रोजगार देने की बजाय हर बार पेपर लीक होते हैं और रोष प्रकट करने पर उनको लाठियां मिलती हैं ये सरकार हर मामले में विफल हुई है इसलिए हमारा राजयपाल महोदय से अनुरोध है कि इस ओर ध्यान दें ताकि हमारे इस खूबसूरत और शांत प्रदेश की छवि देश और दुनियां के सामने खराब होने से बचे l
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, बैसाख सिंह पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, सूरत सिंह कोहली, महानगर महिला अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, सुनीता बंसल, कमलेश शर्मा, पार्षद अभिनव सिंह, ऋषि सिंघल, चौ. सुमित चौहान, शैलेंद्र सेमवाल, सपा नेता अतुल यादव, रुकम पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, मधु मिश्रा, गौरव यादव, भूपेंद्र राणा, अशोक शर्मा, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, बुद्धि सिंह रावत, आदित्य झा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *