उत्तराखंड

*ऋषिकेश-श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा साताक्षी शर्मा बनी डीएसपी- विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश- भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश की मेधावी पूर्व छात्रा कुमारी साताक्षी शर्मा के उत्तराखंड पुलिस सेवा में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी/सर्किल ऑफिसर) पद…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश- भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश की मेधावी पूर्व छात्रा कुमारी साताक्षी शर्मा के उत्तराखंड पुलिस सेवा में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी/सर्किल ऑफिसर) पद पर चयन होने से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

साताक्षी शर्मा ने अपनी शिक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की तथा वर्ष 2017-18 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय में अध्ययन के दौरान वह प्रारम्भ से ही एक मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा रहीं। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
विद्यालयी जीवन में उन्होंने वसंत पंचमी समारोह, गीता भवन के कार्यक्रमों तथा शिवानन्द आश्रम में आयोजित व्यक्तित्व विकास शिविर में भाग लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न सहोदया सीबीएसई प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने बी.एससी. (पीसीएम) एवं तत्पश्चात भौतिक विज्ञान में एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2021 में उनका चयन प्रतिष्ठित होमी भाभा अनुसंधान कार्यक्रम हेतु हुआ तथा वर्ष 2022 में उन्होंने भारतीय वायु सेना की AFCAT परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके साथ ही उन्होंने डी.एल.एड., यूटीईटी उत्तीर्ण कर निरंतर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी जारी रखी।*

उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम रहा कि उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त की तथा वर्ष 2026 में साक्षात्कार प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर *डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) पद पर चयनित होकर विद्यालय, अपने परिवार एवं सम्पूर्ण क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।*

विद्यालय के प्रधानाचार्य के एल दीक्षित, प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने साताक्षी शर्मा एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान की कामना की।

Devbhumi Jk News,Rishikesh, July 11-26- A wave of pride and jubilation swept through *Shri Bharat Mandir Public School, Rishikesh* , as one of its distinguished alumni, *Miss Satakshi Sharma* , achieved remarkable success by being selected as a *Deputy Superintendent of Police (DSP)/Circle Officer in the Uttarakhand Police Service.*

Miss Satakshi Sharma completed her education from Nursery to Class XII at Shri Bharat Mandir Public School and passed out in the academic session 2016–17. Since her school days, she had been an exceptionally brilliant student and consistently secured top positions in academics.

Along with her scholastic excellence, she actively participated in various literary, cultural and co-curricular activities, including debates, speeches, dramas, *Vasant Panchami celebrations, programmes at Geeta Bhavan and personality development camps at Shivanand Ashram.*

After completing her schooling, she pursued her B.Sc. in Physics, Chemistry and Mathematics and subsequently obtained her M.Sc. in Physics. During her graduation, she began preparing for competitive examinations with unwavering determination. Her academic and professional journey is marked by several notable achievements. She was selected for *research at the prestigious Homi Bhabha Centre in 2021 and successfully cleared the AFCAT examination of the Indian Air Force in 2022. She also completed her D.El.Ed. from DIET Uttarkashi and qualified the Uttarakhand Teacher Eligibility Test (UTET).*

Her persistent efforts and dedication ultimately culminated in her success in the *Uttarakhand Public Service Commission* examination, and after successfully clearing the interview process in 2026, she was selected as a *Deputy Superintendent of Police in Uttarakhand.*

Expressing happiness over this remarkable achievement, the Principal *(Mr. K. L. Dixhit* ), *management and staff of Shri Bharat Mandir Public School congratulated Miss Satakshi Sharma and her family.* They stated that her success has brought immense honour and glory to the institution and will serve as a source of inspiration for present and future students.

The school management wished her a bright and successful career in the service of the nation and expressed confidence that she would continue to uphold the values of dedication, integrity and excellence imbibed during her years at Shri Bharat Mandir Public School.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.