ऋषिकेश

रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दिया सहयोग.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर सहयोग स्वरूप कूलर…

रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दिया सहयोग.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश।

रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर सहयोग स्वरूप कूलर भेंट किया। क्लब की इस पहल ने जरूरतमंद परिवार के सुख-दुःख में सहभागी बनने और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

क्लब अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और मानवता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी है। जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है।

उन्होंने कहा कि रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब समाजहित में निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब का यह प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी सेवा, सहयोग और परोपकार के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर क्लब सचिव विजय रावत, हिमांशु गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सौरव वर्मा और स्थानीय पार्षद रीना शर्मा उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.