देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 11 अक्टूबर।** ऑपरेशन प्रहार के तहत ऋषिकेश पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के मामलों में चार व्यक्तियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज किया। इसके अतिरिक्त एक अन्य वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। वहीं, पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत तीन अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।
नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई-
पुलिस के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें पवन थापा निवासी मीरानगर, आईडीपीएल, ऋषिकेश का वाहन संख्या UK07AE-1523, गौरव तोमर निवासी दुर्गा मंदिर, आईडीपीएल, ऋषिकेश का वाहन संख्या UK14EO-0646, अरविंद कंडारी निवासी गली नंबर-6, कैनाल रोड, गुमानीवाला का वाहन संख्या UK14N-5366 तथा विनोद निवासी गली नंबर-15, काली की ढाल, ऋषिकेश का वाहन संख्या UK14D-8735 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त अरविंद निवासी गली नंबर-2, आमबाग, आईडीपीएल, ऋषिकेश का वाहन संख्या UK14TB-1158 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
**पुलिस अधिनियम के तहत तीन व्यक्तियों पर कार्रवाई**
सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत हरदेश जायसवाल निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश, रोहित निवासी काली की ढाल, ऋषिकेश तथा दिनेश पोखरियाल निवासी भट्टोवाला, गुमानीवाला, ऋषिकेश के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।







0 Comments