उत्तराखंड

*बापूग्राम को वन भूमि से डीरिजर्व करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, क्षेत्रवासियों ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का किया जोरदार स्वागत*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 27 नवंबर। उत्तराखंड सरकार की ओर से बापूग्राम सहित अन्य क्षेत्रों को वन भूमि से डीरिजर्व करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 27 नवंबर। उत्तराखंड सरकार की ओर से बापूग्राम सहित अन्य क्षेत्रों को वन भूमि से डीरिजर्व करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के लिए मंत्रिमंडल से मंजूरी दिए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में वर्षों से बसे परिवारों की भूमि को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने के उद्देश्य से उप मंत्रिमंडलीय समिति के गठन को मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है।

सरकार के इस फैसले से उत्साहित बापूग्राम और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सरकार के निर्णय के लिए आभार जताते हुए डॉ. अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बापूग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से निवास कर रहे हजारों परिवारों की समस्या के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास करते रहे हैं। इस गंभीर विषय को लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों को राहत देने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया। इसके अलावा मुख्य सचिव सहित शासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय हजारों परिवारों के लिए आशा और विश्वास की नई किरण लेकर आया है। वर्षों से अपने घरों में रह रहे लोगों को राहत दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस विषय पर उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे और जब तक प्रभावित परिवारों को स्थायी समाधान नहीं मिल जाता, तब तक वह इस मामले को उठाते रहेंगे।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बापूग्राम सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों की भावनाओं और वर्षों पुरानी समस्या को समझा है। सरकार की यह पहल प्रभावित परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद हर्षवर्धन रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह रावत, राहुल कश्यप, पूर्व पार्षद अनीता प्रधान, पार्षद पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, निर्मला उनियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.