देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 23 जुलाई 2026-
काले की ढाल (सर्वाहरण नगर )निवासी प्रदीप कश्यप के बिजली के करंट से दुखद मृत्यु पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए परिजनों से मुलाकात कर अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों को कठोर कार्रवाई करने की बात की.
प्रदीप कश्यप के घर पहुंच कर विधायक ने परिजनों से बात की और उन्हें सँतावना दी, डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम सब आपके साथ हैं और जो भी उचित होगा हम सब अवश्य करेंगे वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। परिवार के सदस्यों के अनुसार एक ही खंबे पर दो फीडर थे जिसमें से एक को बंद किया गया जबकि दूसरा चालू रहने से करंट फैल गया, जिससे प्रदीप कश्यप की दुखद मृत्यु हो गई ।इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर अग्रवाल ने तत्काल बिजली विभाग के इंजीनियर बीके सिंह से दूरभाष पर वार्ताकर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आज शाम तक पूरी जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
अग्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को बिजली विभाग में नौकरी देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए तथा शासन द्वारा जो भी मुआवजा राशि है उसे शीघ्र ही परिजनों को दिया जाए। डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।






0 Comments