देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 22 जुलाई 2026-
ऋषिकेश क्षेत्र के आसपास बिक रही अवैध शराब पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, आए दिन विभाग द्वारा छापेमारी कर अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी परिपेक्ष में आज आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब की बिक्री और बनाने पर रोकथाम के लिए आबकारी विभाग ने जगह-जगह छापेमारी की जहां ऋषिकेश क्षेत्र के पास ही रोषा फार्म में एक महिला द्वारा देसी शराब बनाकर बिक्री के लिए रखी गई 25 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई। मौके से महिला को गिरफ्तार किया गया और धारा 60 के अंतर्गत उसका चालान किया गया। गिरफ्तार की गई महिला का नाम महेंद्र कौर पत्नी गुरमुख सिंह निवासी रुषा फार्म ऋषिकेश है ।
इस छापेमारी आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश,कांस्टेबल अर्जुन सिंह , अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान ,सोनम ,रेशमा शामिल थे ।







0 Comments