ऋषिकेश

ऋषिकेश में अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद, डिफेंस कैंटीन के फर्जी लेबल लगाकर बेचने की आशंका,

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गढ़ी श्यामपुर के पास एक हुंडई क्रेटा कार से शराब की…

ऋषिकेश में अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद, डिफेंस कैंटीन के फर्जी लेबल लगाकर बेचने की आशंका,

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गढ़ी श्यामपुर के पास एक हुंडई क्रेटा कार से शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश आबकारी टीम और देहरादून के जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। बरामद शराब की बोतलों पर फॉर सेल डिफेंस पर्सनल ओनली और बीयर पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली के लेबल लगे पाए गए। प्रारंभिक जांच में बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल के नकली होने की आशंका जताई गई है। मामले में मेरठ निवासी कार चालक निशांत शर्मा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गढ़ी श्यामपुर के पास वाहन संख्या DL 4CAZ 9073 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 10 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इनमें रॉयल स्टैग व्हिस्की की 100 बोतलें और बडवाइजर बीयर की 24 बोतलें शामिल हैं।

बरामद शराब की बोतलों पर लगे लेबल की जांच के दौरान उन पर डिफेंस कर्मियों के लिए बिक्री संबंधी उल्लेख पाया गया। वहीं, बीयर की बोतलों पर चंडीगढ़ में बिक्री के लिए होने का लेबल लगा था। आबकारी विभाग की प्रारंभिक जांच में बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत हुए। इनकी वास्तविकता की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।

मेरठ से शराब लाकर शादी-पार्टियों में खपाने की आशंका

आबकारी विभाग के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशांत शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, निवासी मोदीपुरम, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि शराब उत्तर प्रदेश के मेरठ से लाई गई थी और बोतलों पर डिफेंस कैंटीन से संबंधित लेबल इसलिए लगाए जाते थे, ताकि आम लोगों को शराब कैंटीन की लगे। विभाग के अनुसार, इस शराब को वर्तमान में चल रहे शादी और पार्टी के सीजन में खपाने की योजना थी।

आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करने के आरोप में धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आबकारी क्षेत्र ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विभाग ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में शराब के स्रोत, लेबल और होलोग्राम की सत्यता तथा अवैध परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

संयुक्त टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश प्रेरणा बिष्ट के साथ जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून के आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश उनियाल और अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल राकेश नाथ एवं हेमंत सिंह तथा कांस्टेबल अंकित कुमार और आशीष चौहान शामिल रहे।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के परिवहन और संदिग्ध लेबल के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच जारी है। प्रयोगशाला एवं अन्य जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.