उत्तराखंड

निर्मल आश्रम अस्पताल के रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। निर्मल आश्रम की एक इकाई एवं चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर से रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को…

निर्मल आश्रम अस्पताल के रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। निर्मल आश्रम की एक इकाई एवं चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर से रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को निर्मल आश्रम परिसर, ऋषिकेश में 19वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निर्मल आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय बरसी समागम के दूसरे दिन परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, ऋषिकेश के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 72 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

शिविर का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। रक्तदान जरूरतमंदों को नया जीवन देने का माध्यम है, जबकि मानव सेवा से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने लोगों से समाजहित में आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में भागीदारी करने की अपील की।

इस अवसर पर संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने मानव सेवा और समाज कल्याण के लिए संस्था के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

निर्मल आश्रम अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। रक्त से प्राप्त विभिन्न घटकों का उपयोग अलग-अलग मरीजों के उपचार में किया जा सकता है। एक यूनिट रक्त को विभिन्न घटकों में विभाजित करके एक से अधिक मरीजों की जरूरत पूरी करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध हो सके।

डॉ. शर्मा ने बताया कि निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर से प्रतिवर्ष दो बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में यह 19वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 72 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करना मानव सेवा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में वी.डी. नौटियाल, राजकुमार, डॉ. इंदू शर्मा, संदीप चौधरी, अमन रंधावा (परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर), अनिल किंगर, कुलदीप सिंह (दीप्पा जी), करमजीत सिंह, चरणजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, गुरदीप सिंह और दविंदर सिंह भट्टी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर से आयोजित इस शिविर ने रक्तदान के महत्व और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.