उत्तराखंड

*संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में आत्मसात…

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। कानून का सम्मान, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और प्रत्येक नागरिक के साथ समान व्यवहार ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। मुख्यमंत्री गुरुवार को पुलिस लाइन देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके अलावा अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं हेतु अतिरिक्त धनराशि देने तथा प्रदेश के सभी जनपदों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई तथा विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम नागलिया, एस.सी. बिरमानी, गोविन्द राम नौटियाल, समाजसेवी कुसुम कण्डवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना, डॉ. महेश कुड़ियाल, ललित जोशी तथा सेवानिवृत्त अभियोजक राम सिंह शर्मा, मनोहर लाल सडाना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, त्रेपन सिंह बिष्ट एवं सुन्दर सिंह गुसाईं शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तकों का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण देश के लोकतांत्रिक इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद संविधान को अंगीकृत किया था। उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को नमन किया।

उन्होंने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। विवेचना अधिकारियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करना और न्यायालय के समक्ष तथ्यों को निष्पक्षता से प्रस्तुत करना अभियोजन अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उनकी विधिक दक्षता, ईमानदारी और पारदर्शिता से आम नागरिकों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए जाने से देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक एवं नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। नए कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए न्यायालय भवनों के निर्माण, पुराने भवनों के आधुनिकीकरण, ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इससे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून का राज स्थापित रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करना सरकार का संकल्प है। उन्होंने अभियोजन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों के अनुरूप ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, निदेशक अभियोजन ए.पी. अंशुमान सहित अभियोजन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.