उत्तराखंड

*मधुबन आश्रम में बच्चों द्वारा किए गए विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम*

देवभूमि जेके न्यूज 3 सितंबर 2026 दिन बृहस्पतिवार- मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संदर्भ में आज समूह गायन जूनियर- सीनियर समूह नृत्य जूनियर सीनियर एकल नृत्य…

देवभूमि जेके न्यूज 3 सितंबर 2026 दिन बृहस्पतिवार-

मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संदर्भ में आज समूह गायन जूनियर- सीनियर समूह नृत्य जूनियर सीनियर एकल नृत्य सब जूनियर फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता आयोजित की गई और पहले हुई प्रतियोगिता और आज की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज, मुनि की रेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजलवान ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश दीप शर्मा , समाज सेवी उद्योगपति अशोक अग्रवाल , नरेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया।

संध्या काल में ऋषिकेश के संत महात्मा श्री 1008 महामंडलेश्वर कृष्णचार्य जी महाराज, 1000 दयाराम दास जी महाराज, रवि शास्त्री , महंत मनोज प्रपन्नाचार्य देशी गौरक्षाशाला गैंडीखाता हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी ने आकर बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान दिया।सभी बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट भी दिया गया।

कल जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी सूर्य चंद्र चौहान ,समाजसेवी उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल , पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका ढालवाला मुनि की रेती शिव मूर्ति कंडवाल, सुनील कंडवाल, प्रवीण अग्रवाल, पंडित ज्योति शर्मा इत्यादि लोग भी उपस्थित हुए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.