उत्तराखंड

बसंतोत्सव 2026-भगवान् श्री भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली ने नगर भ्रमण कर किया गंगा स्नान

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - आज बसंत उत्सव के उपलक्ष में भगवान भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली मंदिर से निकलकर संपूर्ण नगर वासियों को…

बसंतोत्सव 2026-भगवान् श्री भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली ने नगर भ्रमण कर किया गंगा स्नान

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

आज बसंत उत्सव के उपलक्ष में भगवान भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली मंदिर से निकलकर संपूर्ण नगर वासियों को आशीर्वाद देते हुए नगर भ्रमण करती हैं, आज के दिन का विशेष महत्व है कि भगवान भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं , नगर भ्रमण के दौरान भगवान भरत जी महाराज के प्रतिनिधि स्वरूप महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज सभी भक्तजनों को आशीर्वाद देते हैं ।भगवान भरत नारायण जी महाराज के स्वागत के लिए क्षेत्र के लोग अपने दरवाजों पर विभिन्न प्रकार की रंगोलिया को सजाकर स्वागत करते हैं, पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही इस दिन का विशेष महत्व है कि शंकराचार्य जी महाराज ने आज ही के दिन ऋषिकेश के ग्राम देवता भगवान भरत नारायण जी की दिव्य अलौकिक मूर्ति की स्थापना यहां पर की थी। इस अवसर पर भव्य रथ यात्रा में वरुण शर्मा,दीप शर्मा ,विनय उनियाल, महंत रवि शास्त्री,जयेंद्र रमोला, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,प्रधानाचार्य के एल दीक्षित, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र भट्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रामकृपाल गौतम, देवेंद्र प्रजापति, रंजन अंथवाल,दीपक भारद्वाज सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
देवभूमि जे के न्यूज़-
वही दुसरे कार्यक्रम में आज बसंत उत्सव बेबी शो में मुख्य अतिथि डॉक्टर आनंद सिंह राणा के द्वारा बेबी शो का विधिवत उद्घाटन किया गया जिसमें शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र रतूड़ी ,डॉक्टर विनीता पुरी ,डॉक्टर राजेश अग्रवाल डॉक्टर रोहित उपाध्याय के द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, प्रतियोगिता में लगभग 40- 45 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 0 से 3 वर्ग में समृद्धि राय चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और वीर उनियाल दूसरे स्थान पर तथा देवांश मित्तल तीसरे स्थान पर रहे ,अनंत प्रजापति और परी वर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 3 से 5 वर्ष वर्ग में अंशिका साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अतिक्ष गुप्ता दूसरे स्थान पर ,विधि तायल तीसरे स्थान पर रही और शशिका सक्सेना चतुर्थ और सार्थक राय चौधरी ने पंचम स्थान पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल , संयोजक यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,रंजन अंथवाल,सुशीला ,महेश,सोनिया, अंजु रस्तोगी, मंजू बडोला, अजय कुमार,विकास नेगी प्रवीण रावत,आदि उपस्थित थे।

बसंतोत्सव 2026-भगवान् श्री भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली ने नगर भ्रमण कर किया गंगा स्नान

बसंतोत्सव 2026-भगवान् श्री भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली ने नगर भ्रमण कर किया गंगा स्नान

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.