उत्तराखंड

*बीजेपी महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल ने किया पौधरोपण*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 18 जुलाई 2024- महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता के नेतृत्व में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया । माधवी…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 18 जुलाई 2024- महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता के नेतृत्व में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया । माधवी गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम हरेला महापर्व और एक वृक्ष मां के नाम दोनों के तहत किया जा रहा है, इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण करना है और साथ ही समाज को प्रेरित करना भी है, *एक व्यक्ति यदि केवल एक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसको पौधे से वृक्ष बनने में पूरा ध्यान रखें तो हमारा यह कार्यक्रम तभी सही मायनों सफल माना जाएगा*,,वर्तमान समय में मौसम प्रतिकूल हो रहे हैं गर्मियों में बहुत अधिक गर्मी, सर्दियों में बहुत अधिक सर्दी है बरसात में बहुत अधिक बरसात हो रही है जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है इसे रोकने के लिए और मौसम चक्र को सही रखने के लिए एकमात्र साधन पौधारोपण ही है,,
कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह जी की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम चंदेश्वर नगर दुर्गा मंदिर
निकट धोबी घाट स्थित प्राथमिक विद्यालय के हरेला पर्व और एक वृक्ष मां के तहत मनाते हुए विद्यालय के प्रांगण में किया गया l
कार्यक्रम में सम्मानित उपस्थिति जिला अध्यक्ष कविता शाह, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, भाजपा नेता राज्यपाल ठाकुर, सुजीत यादव मंडल उपाध्यक्ष चंदेश्वर यादव, पार्षद शिव कुमार गौतम, महिला मोर्चा महामंत्री निवेदिता सरकार कोषाध्यक्ष रुचि जैन,,हिमानी कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य आशा
भंडारी, ज्योति डे,सुलोचना थपलियाल, निर्मला, सुजाता मंडल आदि उपस्थित थे,

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.