उत्तराखंड

*बिटिया की शादी में सहयोग के लिए लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने बढ़ाया मदद का हाथ*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 03/03/2024- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा रेलवे रोड स्तिथ कार्यालय में एक और बिटिया की शादी में विवाह संबंधी सामान सहित एक…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 03/03/2024-
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा रेलवे रोड स्तिथ कार्यालय में एक और बिटिया की शादी में विवाह संबंधी सामान सहित एक आलमारी का भी सहयोग किया गया।
क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि गत दिनों शीशम झाड़ी निवासी एक बिटिया की माता जी ने क्लब से संपर्क कर कहा कि उनकी बिटिया की शादी है तथा परिवार में कोई बड़ा कमाऊ पुरुष नहीं है जिसकी आमदनी से शादी में सुचारू व्यवस्था बनाई जा सके , तथा क्लब से सहयोग की अपेक्षा की , जिसके दृष्टिगत क्लब द्वारा आज परिवार को कुछ समान सहित एक अलमारी भी प्रदान की। यह भी कहा कि क्लब लगातार जरूरतमंदों की सेवाकार्य में अपना सहयोग कर रहा है , आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
इस अवसर पर ललित मोहन मिश्र , विकास ग्रोवर , विनोद बिष्ट ,विनीत चावला ,महेश किंगर ,दिनेश अरोरा ,जगदीश पनेसर आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.