देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 31 जनवरी 2024*
दिनांक 27 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सोबन सिंह रांगड़ पुत्र स्वर्गीय शूरवीर सिंह निवासी ओम विहार गली नंबर 3 गुमानीवाला ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दिनांक 26 जनवरी 2024 को समय करीब शाम 4:30 बजे उनकी भाभी सुंदरी देवी को मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UK14K5939 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल मु०अ०स०-42/24 धारा 279 338 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दौराने इलाज एम्स अस्पताल ऋषिकेश में सुंदरी देवी की मृत्यु हो गई थी जिसके पश्चात दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त को धारा 304A आईपीसी मे तरमीम कर घटना के पश्चात से ही मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार अभियुक्त की तलाश हेतु एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्त की तलाश की गई तो आज दिनांक 31 जनवरी 2024 को मुखबिर की सूचना पर घटनाओं उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त को परशुराम चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|
*नाम पता अभियुक्त-
विकेश कुमार साहनी पुत्र रामनाथ साहनी निवासी टोला कीनूराम गोपालगंज बिहार
हाल निवासी किराएदार नंदकिशोर नौटियाल गली नंबर 1 श्यामपुर उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक अमनदीप
2-कांस्टेबल संदीप छाबड़ी
3-कांस्टेबल सचिन सैनी







0 Comments