ऋषिकेश

*गुरु पूर्णिमा पर डॉक्टर अग्रवाल ने लिया पूज्य स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का आशीर्वाद*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित जयराम आश्रम, पहुंचकर…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित जयराम आश्रम, पहुंचकर परम पूज्य स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु परंपरा की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की।

इसके पश्चात डॉ. अग्रवाल माया कुंड स्थित डंडीवाड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य केशव स्वरूप ब्रह्मचारी जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरुजन समाज को नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाते हैं, जिससे समाज सशक्त और समृद्ध बनता है। गुरुजनों के सान्निध्य से व्यक्ति को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गुरु पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है और हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, कविता शाह, पार्षद माधवी गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, अखिलेश मित्तल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.