देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, 29 जुलाई। तीर्थनगरी ऋषिकेश के हृदय स्थली स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आठ दिवसीय महामंडल सिद्धचक्र विधान का मंत्रोच्चार, भव्य हवन और पूर्णाहूति के साथ विधि-विधानपूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
बुधवार को अंतिम दिन मध्यप्रदेश से पधारे विद्वान पंडित देवेश कुमार शास्त्री के निर्देशन में मुख्य वेदी पर पूजन संपन्न हुआ। विख्यात संगीतकार आदिश कुमार जैन के सुमधुर भजनों के बीच आयोजित हवन में मुख्य यजमानों और श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। पूर्णाहूति के दौरान विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगल कामना की गई।
मंदिर अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार जैन ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए जैन समाज और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस वर्ष मृदुला जैन एवं प्रदीप कुमार जैन परिवार को मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समापन समारोह में अंकुर जैन, अशोक कुमार जैन, महेंद्र जैन, सचिन जैन, श्रवण कुमार जैन, सहित महिला विंग की सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अधिवक्ता राकेश सिह मियां, अभिनव मलिक, भगवती सेमवाल, प्रदीप कुमार जैन मृदुला जैन अतुल जैन रेखा जैन अरविंद कुमार जैन, दीप जैन, संजीव जैन, वंदना जैन ,अशोक कुमार जैन, अंशु जैन, अंकुर जैन, राहुल जैन, सुभाष जैन, राकेश कुमार जैन कोषाध्यक्ष, अमित जैन, अंकुर जैन राम झूला, महेश जैन , डॉक्टर प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, पूनम जैन ,सुमित जैन ,अमित जैन, सविता जैन श्यामपुर, रुचि जैन श्यामपुर ,ममता जैन, रजनीश जैन, कमलेश जैन ,उषा जैन ,सुषमा जैन, अंजलि जैन, ममता जैन ढालवाला अनीता जैन ,दिव्या जैन एवं जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। हवन की पूर्णाहूति के बाद श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधा गया और श्रीजी का गंधोदक वितरित किया गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।





0 Comments