ऋषिकेश

*ऋषिकेश- सर्नवहारा नगर में 28 वर्षीय जिम संचालक ने लगाई फांसी*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 23 जुलाई 2026-पुलिस को 112 के माध्यम से रात्रि लगभग 1:30 बजे सूचना मिली की आईडीपीएल क्षेत्र के गली नंबर 12 काले की ढाल…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 23 जुलाई 2026-पुलिस को 112 के माध्यम से रात्रि लगभग 1:30 बजे सूचना मिली की आईडीपीएल क्षेत्र के गली नंबर 12 काले की ढाल में एक युवक द्वारा फांसी सी लगाई गई है। मौके पर ऋषिकेश कोतवाली से पुलिस पहुंची। जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों द्वारा युवक को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विशाल त्यागी (28 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, निवासी गली नं. 12, काली की ढाल, आईडीपीएल, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
घटनास्थल का पुलिस द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। घटनास्थल से फांसी में प्रयुक्त रस्सा एवं पट्टा तथा मृतक का मोबाइल फोन कब्जे पुलिस लिया गया है।
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मृतक पूर्व में जिम संचालित करता था, जिम संचालन के अंतर्गत युवक को आर्थिक नुकसान हो गया था, जिसके कारण जिम बंद हो गई थी। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.