ऋषिकेश

*ऋषिकेश-शिक्षक पिता के देहदान के संकल्प को पुत्र शैलेश कुकरेती ने निभाया*

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश 22 जुलाई 2026- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक बी एन कुकरेती के मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र शैलेश कुकरेती ने उनके…

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश 22 जुलाई 2026-

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक बी एन कुकरेती के मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र शैलेश कुकरेती ने उनके द्वारा किए गए देहदान के संकल्प को याद करते हुए डॉक्टरों को सूचित कर उनके द्वारा किए गए संकल्प को पूर्ण कर एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आपको बता दे की ऋषिकेश में निवास करते हुए शैल विहार निवासी भूतपूर्व अंग्रेजी के शिक्षक श्री बी.एन. कुकरेती का बुधवार सुबह निधन हो गया था। निधन के बाद उनके पुत्र शैलेश कुकरेती ने दो वर्ष पूर्व एम्स ऋषिकेश में किए गए देहदान के संकल्प को पूरा करने के लिए एम्स प्रशासन को सूचित किया।

इसी क्रम में मनोरंजन देवरानी से जानकारी मिलने पर नेत्रदान कार्यकर्ता लायन गोपाल नारंग ने ऋषिकेश स्थित आई बैंक को सूचना देकर नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया।

उनके निवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे दीप शर्मा, अशोक रस्तोगी, संजय शास्त्री, सुदेश शर्मा, मुकुल शर्मा एवं अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण बहुगुणा ने परिवार को इस महान कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मौके पर इस देहदान प्रक्रिया के दौरान उनके दामाद राम मोहन जोशी, अधिवक्ता राकेश मियां, गोपाल नारंग, मोहन फाउंडेशन से संचित अरोड़ा, महिपाल चौहान, शरीर रचना विज्ञान विभाग से अजय एवं डॉ. राजेश्वर बोकन उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.