देवभूमि जे के न्यूज़ ऋषिकेश– 30.06.2026*
वीरभद्र घाट पर साधु पर जानलेवा हमला करने वाले नामजद आरोपी को ऋषिकेश पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
दिनांक 29.06.2026 को वादी महंत दिगम्बर रघुवीर गिरि वीरभद्र मन्दिर ऋषिकेश के द्धारा द्वारा थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर बावत स्वंय के गुरुभाई काशीगिरि महाराज (शिष्य निरंजनदेव) वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश देहरादून के दिनांक 28.06.2026 की रात्रि में वीरभद्र घाट के पास विपक्षी (1) सन्नी कश्यप, (2) सूरज (3) ऋतिक (4) दीपक एवं उनके अन्य साथियों के द्धारा लोहे की रॉड एवं धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर जाने व जान से मारने की धमकी दिये जाने पर प्राप्त होने पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 259/2026 धारा 118(2), 191(3) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
***************************
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण प्रथम व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी महोदय ऋषिकेश के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीम का गठन किया गया ।
पुलिस टीम के द्धारा अभियुक्त के लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर आईडीपीएल क्षेत्र में घेराबंदी कर घटना के नामजद आरोपी सूरज कश्यप को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने मूल निवास जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) भागने की फिराक में था। अन्य नामजद/सहअभियुक्त सन्नी कश्यप,ऋतिक,दीपक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
पूछताछ का विवरण
*****************
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर काशीगिरि महाराज के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिप गए थे। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
********************
1-सूरज कश्यप पुत्र संतरपाल कश्यप निवासी गली नं. 11, वीरपुर खुर्द, नेहरूग्राम, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून मूल निवासी – ग्राम तुलसीपुर, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) (उम्र 21 वर्ष)।
*पुलिस टीम*
*************
1-उपनिरीक्षक विकसित पंवार
2-कांस्टेबल प्रदीप कुमार
3-कांस्टेबल सौरभ चौहान







0 Comments